Rajya Sabha Elections : NDA की गणित ने बढ़ाई लालू-तेजस्वी की टेंशन, अशोक चौधरी बोले- राजग के पास '12 अतिरिक्त वोट'

Edited By Harman, Updated: 13 Mar, 2026 09:33 AM

nda has  12 extra votes  in bihar rajya sabha elections ashok choudhary

Rajya Sabha Election News : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास "12 अतिरिक्त वोट" हैं।

Rajya Sabha Election News : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास "12 अतिरिक्त वोट" हैं। चौधरी ने यह बयान देर शाम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर आयोजित राजग नेताओं की बैठक से निकलने के बाद दिया। 

जद(यू) नेता ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का समर्थन हासिल करने के प्रयासों को भी तवज्जो नहीं दी। राज्य विधानसभा में एआईएमआईएम के पांच विधायक हैं। राजद नीत महागठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा, "उनके प्रयासों का कोई नतीजा नहीं निकलेगा।" महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं और उसे एआईएमआईएम के विधायकों के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक के समर्थन की उम्मीद है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!