Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Sep, 2023 05:36 PM

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने विपक्षी दलों के 'इंडिया गठबंधन' पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' एक घमंडिया गठबंधन है। जिसमें सभी नेता घमंड में चूर हैं।
पटनाः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने विपक्षी दलों के 'इंडिया गठबंधन' पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' एक घमंडिया गठबंधन है, जिसमें सभी नेता घमंड में चूर हैं।
वही, इंडिया गठबंधन की तरफ से कई मीडिया को बॉयकॉट करने का फैसला लिया गया है। इस पर निशाना साधते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि इंडिया गठबंधन इसी के लिए बना है, पहले वह सनातन धर्म को खत्म करेंगे और उसके बाद मीडिया की आजादी को भी खत्म करेंगे। अमित शाह के बिहार दौरे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी बिहार आ रहे हैं, उनका स्वागत है। वह झंझारपुर के दौरे पर आ रहे हैं, झंझारपुर की जनता उनका स्वागत कर रही है और इस स्वागत से इंडिया गठबंधन के लोग डर गए हैं।
बता दें कि आगामी 16 सितंबर को अमित शाह झंझारपुर में एक सभा को संबोधित करने के लिए बिहार आ रहे हैं। पिछले एक साल में अमित शाह दूसरी बार बिहार के सीमांचल का दौरा करेंगे। इस दौरे से पहले अमित शाह ने 22 सितंबर 2022 को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित किया था। पूर्णिया की रैली से ही उन्होंने बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया था। वहीं, अमित शाह के बिहार दौरे से पहले राज्य की सियासत गरमा गई है।