"बिहार चुनाव नहीं लड़ना मेरी गलती", प्रशांत किशोर बोले- यह उम्मीद नहीं थी कि पार्टी को 4 प्रतिशत से कम वोट मिलेंगे...

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Nov, 2025 05:56 PM

not contesting bihar elections was my mistake  prashant kishor

Prashant Kishor News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का उनका निर्णय “गलती” माना जा सकता है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि उनकी पार्टी को चार...

Prashant Kishor News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का उनका निर्णय “गलती” माना जा सकता है। उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि उनकी पार्टी को चार प्रतिशत से कम वोट मिलेंगे। हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में जन सुराज पार्टी एक भी सीट जीतने में नाकाम रही।

चुनाव नहीं लड़ने का मेरा फैसला गलती- प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर (Prashant Kishor)  ने कहा, “चुनाव नहीं लड़ने का मेरा फैसला गलती माना जा सकता है। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए हमें अभी बहुत काम करना है। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि हमारी पार्टी को चार प्रतिशत से कम वोट मिलेंगे।” पूर्व चुनावी रणनीतिकार ने यह भी कहा कि बिहार में जीत हासिल करने की उनकी कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “बिहार जीते बिना मैं पीछे नहीं हटूंगा। इसमें कितना समय लगेगा, मैं नहीं जानता।”

किशोर ने मंगलवार को यह भी दावा किया था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) को सिर्फ 25 सीटों पर सीमित रहना पड़ता, यदि उनकी सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हर विधानसभा क्षेत्र में 60,000 से अधिक लाभार्थियों को 10,000 रुपये नहीं दिए होते और पूरे राज्य की 1.5 करोड़ महिलाओं को स्व-रोजगार योजना के तहत दो लाख रुपये देने का वादा नहीं किया होता। किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने जनता के पैसों से 40,000 करोड़ रुपये की घोषणाएं कीं और चुनाव से ठीक पहले बड़ी राशि बांटी गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!