नाबालिग से हैवानियत की कोशिश! खेत में घास काटने गई थी किशोरी...अकेला पाकर 4 दरिंदों ने किया गैंगरेप का प्रयास, फिर ऐसे टला बड़ा हादसा

Edited By Harman, Updated: 19 Feb, 2026 02:04 PM

attempted gang rape of a 15 year old girl in begusarai

बिहार के बेगूसराय जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि किशोरी के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे अनहोनी...

Bihar Crime News : बिहार के बेगूसराय जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म  का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि किशोरी के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे अनहोनी टल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

हथियार के बल पर रेप की कोशिश

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, घटना 17 फरवरी की दोपहर की है। किशोरी मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। इसी दौरान चार युवकों ने उसे अकेला पाकर घेर लिया और जबरन पास के एक गेहूं के खेत में खींच ले गए। आरोपियों ने हथियार के बल पर डराकर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की।

ग्रामीणों ने कराया बदमाशों के चंगुल से मुक्त

इस दौरान किशोरी  द्वारा शोर मचाया जिसके बाद पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब चिल्लाने की आवाज सुनी, तो वे तुरंत बचाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख आरोपी घबरा गए और पीड़िता को छोड़कर मौके से फरार हो गए। 

पुलिस ने चारों आरोपी धराए

वीरपुर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मैदा बभनगामा निवासी मोहम्मद जमानत, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद मिस्टर और बलिया थाना के हुसैना निवासी मोहम्मद इम्तियाज के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!