Edited By Harman, Updated: 24 Feb, 2026 09:24 AM

Bihar News : बिहार में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस खौफनाक घटना ने दो परिवारोें को गहरा सदमा दे दिया है।
Bihar News : बिहार में सुपौल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इस खौफनाक घटना ने दो परिवारोें को गहरा सदमा दे दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत के वार्ड संख्या 7 में खेत में लगी गेहूं की फसल के पटवन के लिए अंकुश कुमार (14)बिजली के तारों से मोटर में कन्वेक्शन कर रहा था । इस दौरान उसके हाथ बिजली के तार से छू गया। इस घटना में उसकी करंट लगने से मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 14 में गेहूं की फ़सल के पटवन के दौरान छोटू कुमार (18) की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।