कहीं कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपकी WhatsApp Chat? इन 4 गलतियों से खतरे में पड़ सकती है आपकी प्राइवेसी

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Feb, 2026 05:08 PM

is someone else reading your whatsapp chats these 4 mistakes could put your pri

सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, 'घोस्ट पेयरिंग' जैसे नए खतरों से बचने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन, चैट लॉक और एन्क्रिप्टेड क्लाउड बैकअप अनिवार्य हैं। अपनी निजी जानकारी और बैंक ओटीपी सुरक्षित रखने के लिए 'Linked Devices' की नियमित जांच करें और संदिग्ध...

WhatsApp Security: एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के दावों के बीच हम अक्सर यह मान लेते हैं कि हमारी वॉट्सऐप चैट पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी निजी बातचीत, बैंक ओटीपी और ऑफिस के कॉन्फिडेंशियल मैसेज किसी हाई-टेक हैकिंग से नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की छोटी-सी लापरवाही से लीक हो सकते हैं? तकनीक हमें सुरक्षा की ढाल तो देती है, लेकिन हमारी एक छोटी सी चूक उस ढाल में छेद कर देती है। आइए जानते हैं वे कौन सी गलतियां हैं जो आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल रही हैं और उनसे कैसे बचें। 

WhatsApp Web: लॉगिन तो किया, पर लॉगआउट करना भूले? 

ऑफिस या साइबर कैफे के कंप्यूटर पर वॉट्सऐप वेब का इस्तेमाल करना आम है, लेकिन काम खत्म होने के बाद लॉगआउट न करना सबसे बड़ा जोखिम है। आपके जाने के बाद उस सिस्टम पर बैठने वाला कोई भी व्यक्ति आपकी चैट एक्सेस कर सकता है। 

समाधान: समय-समय पर अपने फोन की Settings > Linked Devices की जांच करें और किसी भी संदिग्ध या पुराने डिवाइस को तुरंत 'Logout' करें। 

फोन अनलॉक छोड़ने की आदत और 'चैट लॉक' की अनदेखी 

अक्सर हम अपना फोन टेबल पर अनलॉक छोड़ देते हैं या किसी मित्र को इस्तेमाल के लिए दे देते हैं। यदि आपने वॉट्सऐप के 'चैट लॉक' फीचर का उपयोग नहीं किया है, तो फोन हाथ में लेते ही आपकी पूरी चैट हिस्ट्री किसी के भी सामने आ सकती है। 

समाधान: वॉट्सऐप सेटिंग्स में जाकर संवेदनशील चैट को व्यक्तिगत रूप से लॉक करें। 

क्लाउड बैकअप की सुरक्षा में चूक 

हम Google Drive या iCloud पर चैट बैकअप तो रखते हैं, लेकिन जिस ईमेल आईडी से बैकअप जुड़ा है, उसे असुरक्षित छोड़ देते हैं। यदि आपका ईमेल हैक होता है, तो आपकी सालों पुरानी चैट हिस्ट्री भी हैकर के हाथ लग सकती है। 

समाधान: अपने ईमेल अकाउंट पर Two-Step Verification (2FA) अनिवार्य रूप से ऑन रखें। 

लॉक स्क्रीन नोटिफिकेशन प्रीव्यू: बिना फोन खोले लीक होती बातें  

क्या आपके फोन की लॉक स्क्रीन पर मैसेज का पूरा कंटेंट दिखाई देता है? अगर हां, तो आसपास बैठा कोई भी व्यक्ति बिना आपका फोन छुए आपके मैसेज पढ़ सकता है। यह ओटीपी (OTP) चोरी होने का भी एक बड़ा कारण बनता है। 

समाधान: फोन की नोटिफिकेशन सेटिंग्स में जाकर 'Show Preview' को बंद कर दें ताकि लॉक स्क्रीन पर केवल भेजने वाले का नाम दिखे, मैसेज नहीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!