चिराग पासवान बोले- केवल कानून से नहीं बल्कि जागरूकता से होगा जनसंख्या नियंत्रण

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jul, 2021 09:51 AM

population control will be done not only by law but through awareness chirag

चिराग पासवान ने गुरुवार को दिल्ली से यहां पहुंचने पर संवाददाताओं के जनसंख्या नियंत्रण नीति को लेकर पूछे जाने पर कहा कि लोगों को जागरूक करके ही इन समस्याओं को समाप्त किया जा सकता है। बेशक बढ़ती हुई जनसंख्या दुनिया के लिए चिंता का विषय है लेकिन कानून...

पटनाः लोजपा के बिहार के जमुई से सांसद एवं (चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर भाजपा से अलग रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि केवल कानून बनाने से नहीं बल्कि जागरूकता से आबादी नियंत्रित होगी।

चिराग पासवान ने गुरुवार को दिल्ली से यहां पहुंचने पर संवाददाताओं के जनसंख्या नियंत्रण नीति को लेकर पूछे जाने पर कहा कि लोगों को जागरूक करके ही इन समस्याओं को समाप्त किया जा सकता है। बेशक बढ़ती हुई जनसंख्या दुनिया के लिए चिंता का विषय है लेकिन कानून बनाकर इसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कई ऐसे कानून हैं जो पूरी तरह से प्रभावी नहीं हैं। लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो कानून बना दिया लेकिन वह सही ढंग से लागू है क्या। उन्होंने कहा कि क्या अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण कानून बन जाने से दलितों पर अत्याचार होना बंद हो गया।

चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन से उनकी पार्टी के हाथ मिलाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा कि अभी वह अपनी आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूरा ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। गठबंधन जैसे विषयों पर कोई भी फैसला चुनाव के पहले किया जाता है। वहीं, चाचा और लोजपा (पारस गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के अपनी पार्टी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि यह लड़ाई लंबी चलेगी। न्यायालय से लेकर सभी उचित फोरम पर लड़ाई लड़ने के लिए वह तैयार हैं और उन्हें मालूम है कि जीत उन्हीं की होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!