बिहार विधान परिषद के उप सभापति बने RJD के रामचंद्र पूर्वे, सभापति देवेश चंद्र ने की घोषणा

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Aug, 2022 09:46 AM

ramchandra purve became deputy chairman of bihar legislative council

​​​​​​​विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण रामचंद्र पूर्वे इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विधान परिषद की 24 अगस्त को आहूत विशेष सत्र की कार्यवाही दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

पटनाः बिहार विधान परिषद के उप सभापति पद के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद रामचंद्र पूर्वे निर्वाचित घोषित हुए। परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को रामचंद्र पूर्वे को परिषद का उप सभापति निर्वाचित होने की घोषणा की। विपक्षी सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण रामचंद्र पूर्वे इस पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विधान परिषद की 24 अगस्त को आहूत विशेष सत्र की कार्यवाही दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। 

अवध बिहारी बने विधानसभा अध्यक्ष
बता दें कि बिहार में राज्य विधानमंडल के दोनों सदन शुक्रवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिए गए, जिसके साथ विशेष सत्र का समापन हो गया। इस विशेष सत्र में ही ‘महागठबंधन' सरकार ने बहुमत साबित किया। विधानसभा में अंतिम दिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। विधान परिषद में पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे को उपाध्यक्ष चुना गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड के देवेश चंद्र ठाकुर को गुरुवार को विधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया था। सत्तारूढ़ गठबंधन ने बुधवार को भाजपा के बहिर्गमन के बीच बहुमत साबित किया। बिहार में इस महीने की शुरुआत में सियासी समीकरण में हुए नाटकीय परिवर्तन के कारण भाजपा सत्ता से बाहर हो गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!