Bihar Politics: "RJD-JDU में एक राजा और शेष अन्य गुलाम", BJP ने कहा- भाजपा पार्टी गरीबों की चिंता करती है

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Jun, 2023 11:04 AM

rjd jdu has one king and the rest are slaves bjp

Bihar Politics: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में एक राजा और शेष अन्य गुलाम हैं।

पटना: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एवं लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर निशाना साधा और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में एक राजा और शेष अन्य गुलाम हैं।        

PunjabKesari

" गरीबों की चिंता करती है भाजपा पार्टी"
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में चर्चित समाजसेवी ललिता सिंह चौहान एवं गया जिला जदयू के उपाध्यक्ष अमित दांगी सहित सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है और वह गरीबों की चिंता करती है, जबकि अन्य दलों में एक राजा है और शेष गुलाम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई अध्यक्ष बने लेकिन राजद में आज तक एक ही अध्यक्ष रहे। साथ ही जदयू में भी एक राजा है और शेष गुलाम हैं। इन दोनों दलों में एक व्यक्ति अपने पॉकेट से राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष निकालते रहते हैं।        

"केंद्र में एक बार फिर से बनेगी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार"
चौधरी ने पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि नौ साल से गरीबों की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री है। वे गरीबों की खाने की चिंता कर रहे तो खाना बनाने की चिंता और बहनों के इज्जत की चिंता कर रहे। उन्होंने कहा कि देश श्रेष्ठ होगा तो बिहार भी श्रेष्ठ होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में बिहार में लोकसभा की 40 में से 40 सीटें जीतकर केंद्र में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!