मां से मामूली बात पर हुआ विवाद तो भड़क गया बेटा, लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट

Edited By Harman, Updated: 01 Mar, 2026 04:24 PM

saran crime son kills mother

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सिंगही गांव निवासी रामदेव राय की पत्नी सोनरपति देवी (74) से किसी बात पर नाराज होकर उसके पुत्र ने उसके सर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया।

Bihar Crime News : बिहार में सारण जिले के एक व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर दी है। वहीं इस दिल दहलाने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सिंगही गांव निवासी रामदेव राय की पत्नी सोनरपति देवी (74) से किसी बात पर नाराज होकर उसके पुत्र ने उसके सर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!