Edited By Harman, Updated: 23 Feb, 2026 04:37 PM

Bihar Crime News : बिहार के सुपौल जिले से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पड़ोस में शादी के माहौल के बीच मेहंदी लगाने गई एक 18 वर्षीय लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, जिसका शव बाद में फंदे से लटका मिला। वहीं परिजनों ने रेप के बाद हत्या की...
Bihar Crime News : बिहार के सुपौल जिले से एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। पड़ोस में शादी के माहौल के बीच मेहंदी लगाने गई एक 18 वर्षीय लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, जिसका शव बाद में फंदे से लटका मिला। वहीं परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।
पड़ोस में शादी के हल्दी समारोह के कार्यक्रम में गई थी लड़की
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रविवार को पड़ोस में एक शादी के हल्दी समारोह का कार्यक्रम था, जिसमें लड़की शामिल होने गई थी। बताया जा रहा है कि देर शाम वहां से हाथों में मेंहदी लगाकर चली गई, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजन चिंतित हो उठे। वही देर रात खोजबीन के दौरान उसका शव बांस के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की कॉलेज छात्रा थी। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया। शादी के माहौल को मातम में बदल दिया।
रेप के बाद मर्डर की आशंका
परिजनों का दावा है कि छात्रा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में मौत के घाट उतारकर शव को फंदे से लटका दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।