Samrat Chaudhary को बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP के प्रदेश अध्यक्ष की सौंपी गई कमान

Edited By Nitika, Updated: 23 Mar, 2023 12:18 PM

samrat became the new president of bihar bjp

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को बिहार में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मनोनीत किया है।

 

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मनोनीत किया है। आज पत्र जारी कर पार्टी प्रवक्ता संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी गई है। वहीं इससे पहले संजय जायसवाल को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी लेकिन अब उनकी छुट्टी कर दी गई है। संजय जायसवाल का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में ही समाप्त हो गया था।

PunjabKesari

बता दें कि कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार के दिग्गज नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र है। शकुनी चौधरी सात बार विधायक रहे हैं। वह बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में संजय जायसवाल की जगह लेंगे। सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। वह 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!