बिहार विधान परिषद 2020ः तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय कुमार ने लहराया जीत का परचम

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Nov, 2020 11:28 AM

sanjay kumar singh declared elected from tirhut teachers constituency

बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

मुजफ्फरपुरः बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से संजय कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, संजय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भूषण कुमार झा को 1309 मतों के अंतर से पराजित किया। संजय सिंह को 3324 मत मिला। वहीं, भूषण झा 2015 वोट ही हासिल कर सके। इस निर्वाचन क्षेत्र से कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

तिरहुत स्नातक क्षेत्र के लिए भी मतों की गिनती हो रही है और यहां निवर्तमान विधान पार्षद तथा पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं। अंतिम परिणाम शुक्रवार तक आने की संभावना है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!