बांका में पत्नी की विदाई ना करने पर दामाद ने सास को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 May, 2022 07:54 PM

son in law beat mother in law to death for not bidding farewell to wife

इस पर सास ने बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने की बात को लेकर उसे विदा नहीं करने की बात कही। सास की बात सुनकर दामाद आक्रोशित हो गया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे एक पत्थर पर पटक दिया। सूत्रों ने बताया कि पत्थर पर गिरने से महिला के सिर पर गंभीर चोट आई।

 

बांकाः बिहार में बांका जिले के सुईया थाना क्षेत्र के अलकसिया गांव में रविवार को पत्नी की विदाई नहीं करने से नाराज एक युवक ने अपनी सास को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि संजय यादव अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी की जल्द विदाई का अनुरोध किया।

इस पर सास ने बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने की बात को लेकर उसे विदा नहीं करने की बात कही। सास की बात सुनकर दामाद आक्रोशित हो गया और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे एक पत्थर पर पटक दिया। सूत्रों ने बताया कि पत्थर पर गिरने से महिला के सिर पर गंभीर चोट आई।

परिजनों ने तत्काल महिला को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि तीन वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के लाहर्निया गांव के संजय यादव के साथ अपनी पुत्री विभा देवी की शादी हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!