'Graduate Chaiwali' की मदद के लिए आगे आए Sonu Sood, बोले- अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा

Edited By Nitika, Updated: 24 Nov, 2022 12:58 PM

sonu sood came forward to help graduate chaiwali

एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई पीड़ितों और बेसहारा लोगों की मदद कर लोगों का दिल जीता है।

 

पटनाः एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई पीड़ितों और बेसहारा लोगों की मदद कर लोगों का दिल जीता है। अब हाल ही में एक्टर ने उन्होंने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता की मदद की है, जिसका बीते दिनों प्रशासन ने बुलडोजर से टी-स्टॉल तुड़वा दिया था। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था कर दी है। अब प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। बिहार आकर जल्द आपके हाथ की चाय पीते हैं।' दरअसल, बीते दिनों पटना नगर निगम ने ग्रेजुएट चायवाली का स्टॉल हटा दिया था। प्रशासन के इस एक्शन के बाद प्रियंका का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के ज़रिए प्रियंका ने सरकार और प्रशासन पर कई सवाल उठाए थे।


वहीं वीडियो में प्रियंका ने कहा था कि, 'हद भूल गए थे अपना। मुझे क्या पता था, मुझे लगा था कि हम बिहार में कुछ डिफ़्रेंट कर रहे थे, तभी तो आप लोग सपोर्ट कर रहे थे। हम अपना हद भूल गए थे। ये बिहार है... बिहार। यहां लड़कियों की औकात बस इतनी होती है कि वो किचन तक सीमित रहती हैं। होना भी चाहिए। लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता।'
 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!