मुकेश सहनी बोले- संघर्ष से ही मिल सकता है अधिकार, तेजस्वी को बिना संघर्ष के विरासत मिल गई

Edited By Nitika, Updated: 27 Apr, 2023 10:30 AM

statement of mukesh sahani

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को मुजफ्फरपुर के कथैया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए।

 

पटनाः विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को मुजफ्फरपुर के कथैया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं रुद्र महायज्ञ श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही अधिकार प्राप्त किया जा सकता है। अगर पावर मिल जाएगा तो आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि राजद के नेता लालू प्रसाद आज सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। उनकी विरासत तेजस्वी यादव को बिना संघर्ष के मिल गई।

’सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित सहनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पावर और पैसा बहुत जरूरी चीज है। उन्होंने कहा कि भगवान भी कहते हैं कि कर्म करोगे तब ही फल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी हमें हमारा हक नहीं मिला, आज भी हमारे साथ भेदभाव होता है। उन्होंने कहा कि संविधान में हमें सबसे बड़ा अधिकार वोट का दिया गया है।

मुकेश सहनी ने कहा कि पहले राजा के घर ही राजा जन्म लेता था लेकिन आज जिसे जनता चाहेगी वही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि देश आजाद हुआ, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया। इसके बाद बिहार से ही जेपी आंदोलन हुआ और ओबीसी को आरक्षण मिला। आज निषादों को कई राज्यों में आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में नहीं मिल रहा। वीआईपी प्रमुख ने कहा कि अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

सहनी ने कहा कि जब लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, मुलायम सिंह यादव पावर में आए मुख्यमंत्री बने तो अपने समाज के लिए काम किए, उन्हें अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि जब हमारी मदद से बिहार में कोई मुख्यमंत्री बन सकता है तो हमारे समाज का व्यक्ति क्यों नहीं बन सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज हमारे चार विधायक जीते कल हमारे 40 विधायक भी हो सकते हैं। सहनी ने कहा कि हमें जरूरत है, एक साथ रहकर संघर्ष करने की। अगर संघर्ष करेंगे तो अधिकार भी लेकर रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!