सुशील मोदी ने कहा- जनता ने सेवा की मजदूरी देकर BJP को बनाया बिहार की दूसरी बड़ी पार्टी

Edited By Nitika, Updated: 07 Apr, 2021 12:07 PM

statement of sushil modi

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जनता ने सेवा की मजदूरी देकर भाजपा को बिहार की दूसरी बड़ी पार्टी बनाया है।

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जनता ने सेवा की मजदूरी देकर भाजपा को बिहार की दूसरी बड़ी पार्टी बनाया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी सरकार ने गरीबों का जन-धन खाता खोलवाने, मुफ्त गैस कनेक्शन देने या किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपए देने में किसी की जाति या धर्म नहीं पूछा। इस सेवा की मजदूरी देकर बिहार की 11 करोड़ जनता ने हमें राज्य की दूसरी सबसे बडी़ पार्टी बनाया। जनता का कोटि-कोटि नमन।''

वहीं सुशील मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर देश और प्रदेश की सेवा करते हुए 41 वर्ष पूरे कर रही है, तब यह हमारे लिए लगातार बढ़ते जन समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए जहां सत्ता-संपोषित अपराध और भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदन से सड़क तक संघर्ष किया, चारा घोटाला-अलकतरा घोटाला के दोषियों को न्याय प्रक्रिया के तहत सजा दिलाने में अपनी भूमिका निभाई वहीं सरकार में आने पर राज्य के ढांचागत विकास को पटरी पर लाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!