Edited By Nitika, Updated: 16 Nov, 2022 05:00 PM

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 10459 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 10459 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। वहीं तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नौकरियों की बम्पर बहार, एक दिन में नौकरियां मिलती दस हजार...

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि महागठबंधन सरकार ने आज मा० CM के नेतृत्व में इतिहास रचते हुए पुलिस वर्दी में गांधी मैदान पहुंचे। साथ ही 𝟭𝟬𝟰𝟱𝟵 नवनियुक्त पुलिस कर्मियों (8246 सिपाही, 1998 Sub Inspector और 215 सार्जेंट) को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में नई महागठबंधन सरकार बनने के बाद से यह दूसरा सुनहरा अवसर था, जब एक दिन में एक ही विभाग में 10 हज़ार से अधिक नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हम भाजपाइयों की तरह जुमलेबाज़ी नहीं करते। छात्रों युवाओं और किसानों के हितार्थ जो हम कहते है उसे पूरा करते है।
