Edited By Swati Sharma, Updated: 13 Nov, 2022 02:25 PM

दरअसल, पूर्णिया जिले के मिलनपाडा के रहने वाले संतोष कुमार पासवान शनिवार को सौरा नदी में मछलियों को पकड़ने गया हुआ था। इसी दौरान जब उसने मछलियों को पकड़ने के लिए जाल फेंका तो यह अजीबोगरीब मछली उसके जाल में फंस गई। जिसे देखते ही मछुआरे चौंक गए। इसके...
पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले में 4 आंखों वाली मछली मिली है। यह मछली खुश्कीबाग स्थित सौरा नदी में मछुआरे को मिली। जब मछुआरे ने मछलियों को पकड़ने के जाल फेंका। तब यह जाल में फंस गई। इस 4 आंखों वाली मछली को देखने के लिए मछुआरों के साथ-साथ आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। यह मछली दक्षिण अमेरिका में पाई जाती हैं और इस मछली का नाम सकरमाउथ कैटफिश है। वहीं वैज्ञानिक की मानें तो भारत की नदियों में इस मछली का मिलना चिंता का विषय हैं।

दरअसल, पूर्णिया जिले के मिलनपाडा के रहने वाले संतोष कुमार पासवान शनिवार को सौरा नदी में मछलियों को पकड़ने गया हुआ था। इसी दौरान जब उसने मछलियों को पकड़ने के लिए जाल फेंका तो यह अजीबोगरीब मछली उसके जाल में फंस गई। जिसे देखते ही मछुआरे चौंक गए। इसके बाद संतोष कुमार मछली को लेकर अपने घर आ गया। संतोष ने उस मछली को एक बड़े से डब्बे में पानी भरकर रखा है।

वहीं पूर्णिया के उप मत्स्य निदेशक आभाष चंद्र मंडल ने कहा कि यह मछली दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। इस मछली का नाम सकरमाउथ कैटफिश है। इस मछली की बनावट भी काफी अलग हैं। इस मछली की चार आंखें हैं। रंग एवं बनावट बाकी मछलियां से विभिन्न है। यह मछली भोजन में गंदे पदार्थ, काई व मच्छर खाना पसंद करती है। बता दें कि इस मछली की 4 आंखें होती है। साथ ही उसके पंख भी होते है।
