Raghopur Election Results 2025: तेजस्वी यादव के लिए अपनी सीट बचाना हुआ मुश्किल, सतीश कुमार ने 4570 वोटों के अंतर से बनाई बढ़त

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Nov, 2025 03:33 PM

tejashwi suffers a major setback trailing from raghopur seat

Raghopur Election Results 2025: बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सतीश कुमार (Satish Kumar) से पीछे हैं।

Raghopur Election Results 2025: बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सतीश कुमार (Satish Kumar) से पीछे हैं।

हर राउंड में पिछड़ रहे तेजस्वी यादव
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 30 दौर में से 12 दौर की मतगणना के बाद सतीश कुमार 48453 मतों के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजस्वी यादव (43883 ) से 4570 मतों से आगे हैं। जन सुराज पार्टी के चंचल कुमार 1497 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। यादव पिछले 10 साल से इस सीट पर काबिज हैं और उन्होंने 2015 एवं 2020 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के कुमार को हराया था।

NDA ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) राज्य में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर होते हुए अभी तक 202 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है, जबकि महाागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमटता हुआ नजर आ रहा है। चुनाव आयोग की ओर से सभी 243 बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान के जारी आंकड़े के अनुसार राजग के घटक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 89, जनता दल यूनाईटेड (JDU) के 83, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 21, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के 04 उम्मीदवार अपनी अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

दूसरी तरफ राज्य में महागठबंधन में शामिल राजद के 27, कांग्रेस के पांच भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी- लेनिनवादी (भाकपा- माले) के दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक उम्मीदवार अपनी सीटों पर मतगणना में आगे चल रहे हैं। इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पांच और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक उम्मीदवार मतगणना में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!