Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Oct, 2025 10:53 AM

Digital India Summit 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिशन ब्लू होटल में बीते शनिवार को वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की दिल्ली एनसीआर की इकाई की तरफ से “डिजिटल भारत समिट 2025” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राइम टाइम...
Digital India Summit 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित रेडिशन ब्लू होटल में बीते शनिवार को वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की दिल्ली एनसीआर की इकाई की तरफ से “डिजिटल भारत समिट 2025” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन प्राइम टाइम रिसर्च मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, पत्रकारिता, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी देश की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान WJAI की स्थापना, उद्देश्य और डिजिटल युग में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने संगठन के कार्यों और पारदर्शिता की दिशा में इसके प्रयासों की सराहना की।

डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में WJAI गढ़ रहा नई परिभाषा
इस अवसर पर देश के प्रख्यात क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने WJAI के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि “वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देश में डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अनुशासन और जिम्मेदारी की नई परिभाषा गढ़ रहा है।” उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।
सत्यता और निष्पक्षता बनाए रखना चुनौती
वहीं, मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि “डिजिटल पत्रकारिता आज समाज में नई क्रांति ला रही है। सत्यता और निष्पक्षता को बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है और WJAI इस दिशा में देशभर के पत्रकारों का मार्गदर्शन कर रहा है।”
डिजिटल मीडिया को नया मंच दे रहा WJAI
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि WJAI देश का सबसे बड़ा वेब मीडिया संगठन है, जो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के Digital Media Ethics Code 2021 के तहत पहली SRB-Web Journalists’ Standard Authority (WJSA) के रूप में पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि “हम डिजिटल पत्रकारों को न सिर्फ मंच दे रहे हैं, बल्कि भारत में जवाबदेह और सशक्त डिजिटल मीडिया व्यवस्था की नींव रख रहे हैं।”
हर तीन महीने में होंगे ऐसे कार्यक्रम
WJAI के दिल्ली NCR प्रदेश अध्यक्ष पंकज प्रसून ने कहा कि “डिजिटल भारत समिट 2025 इस बात का प्रतीक है कि पत्रकारिता का भविष्य अब जिम्मेदार डिजिटल पत्रकारों के हाथों में है। WJAI दिल्ली लगातार वेब पत्रकारों के हितों और प्रशिक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही पंकज प्रसून ने कहा कि हम आने वाले दिनों में इस तरह की योजना बना रहे हैं कि हर 2-3 महीने पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहें।

WJAI के दिल्ली NCR प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष नाथ झा ने कहा कि “डिजिटल मीडिया लोकतंत्र की नई धुरी बन चुका है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर खबर जनहित में हो और तथ्य की कसौटी पर खरी उतरे- यही WJAI का मूल उद्देश्य है।”WJAI के प्रदेश महासचिव इमरान खान ने कहा कि “यह आयोजन दर्शाता है कि WJAI केवल पत्रकारों का संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो डिजिटल मीडिया में विश्वसनीयता की नई परिभाषा गढ़ रहा है।” WJAI के दिल्ली NCR प्रदेश सचिव रौशन श्रीवास्तव ने कहा कि “मीडिया, पीआर और डिजिटल प्लेटफॉर्म आज एक-दूसरे के पूरक हैं। इस समिट ने संवाद, पारदर्शिता और सहयोग की नई दिशा दी है।”
सम्मान समारोह एवं विशेष अतिथि
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता एवं जनसरोकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, पंकज प्रसून और भास्कर झा को सुनील गावस्कर ने सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लीना, महासचिव डॉ. अमित रंजन, सचिव मधुप मणि "पिक्कू", कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, दिल्ली एनसीआर महासचिव इमरान खान, दिल्ली एनसीआर संयुक्त सचिव रौशन श्रीवास्तव, चंदन कुमार, विवेक कुमार, गणपत आर्यन, कुणाल भगत, संतोष कुमार और अमित सिंह को भी सम्मानित किया गया। साथ ही राजनीति एवं सामाजिक कार्य के लिए गौतम राधेश्याम मोरारका, शिक्षा क्षेत्र से जी.डी. ज्ञानी, मीडिया संचार के लिए भास्कर झा, हिमांशु गुप्ता, सुमित शर्मा और रौशन श्रीवास्तव को विशेष सम्मान से अलंकृत किया गया।