वाह रे बिहारः थाने से बेची जा रही थी शराब...उत्पाद विभाग की टीम ने मारा छापा, थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Sep, 2023 03:44 PM

wow bihar liquor was being sold from the police station

बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू है, लेकिन कानून का पालन करवाने वाली पुलिस खुद ही कानून की धज्जियां उड़ा रही है। ताजा मामला हाजीपुर जिले से सामने आ रहा है, जहां पर थाने से शराब की तस्करी हो रही थी और शराब की तस्करी कोई और नहीं बल्कि खुद थानेदार...

हाजीपुर: बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से लागू है, लेकिन कानून का पालन करवाने वाली पुलिस खुद ही कानून की धज्जियां उड़ा रही है। ताजा मामला हाजीपुर जिले से सामने आ रहा है, जहां पर थाने से शराब की तस्करी हो रही थी और शराब की तस्करी कोई और नहीं बल्कि खुद थानेदार और सिपाही कर रहे थे।

PunjabKesari

थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
जानकारी के मुताबिक, मामला वैशाली जिले के सराय थाना का है। बताया जाता है कि शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम पटना से वैशाली के सराय थाना में छापेमारी करने के लिए गई हुई थी। जब टीम वहां पर पहुंची तो थाना परिसर में खड़ी पिकअप में शराब लोड किया जा रहा था। वहां टीम ने शराब तस्करों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को थाना क्षेत्र से जब्त 3728.220 लीटर शराब को नष्ट किया जाना था। इसकी सारी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी, लेकिन पुलिस वालों ने 2782.590 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया और 945.630 लीटर विदेशी शराब को सुरक्षित रख लिया और उसे मालखाने में रख दिया। इसके बाद मालखाने से निकालकर शराब वाहन में लोड किया जाने लगा। इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।

PunjabKesari

पुलिसकर्मियों से की जा रही पूछताछ
इधर, शराब की तस्करी की खबर सुनते ही वैशाली एसपी रवि रंजन तुरंत थाने पहुंच गए। इस मामले पर एक्शन लेते हुए एसपी ने सराय थानाध्यक्ष विदुर कुमार, संतरी सुरेश कुमार, मालखाना प्रभारी मुनेश्वर कुमार और चौकीदार रामेश्वर राय को निलंबित कर दिया। वहीं, प्राथमिक दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं और सभी पुलिसकर्मियों से नगर थाने में पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!