गया में बाइक पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Aug, 2021 04:50 PM

youth going on bike shot dead in gaya

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुलेट पर सवार होकर एक युवक जा रहा था तभी गया-चेरकी रोड के एटी गेट के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के नामा पंचायत के आड़ाई गांव निवासी 26 वर्षीय विनय...

गयाः बिहार में गया शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुलेट पर सवार होकर एक युवक जा रहा था तभी गया-चेरकी रोड के एटी गेट के समीप बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के नामा पंचायत के आड़ाई गांव निवासी 26 वर्षीय विनय सिंह के रूप में की गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना से आक्रोशित लोगों ने घटास्थल के निकट सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (एएनएमसीएच) भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!