छुट्टी पर घर आए रेलवे कर्मचारी की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2026 01:02 PM

railway employee brutally murdered miscreants rained blows on him

अज्ञात अपराधियों ने रेलवे कर्मी संतोष कुमार (35) की गोली मारकर हत्या कर दी। पश्चिम बंगाल में तैनात संतोष छुट्टी पर गांव आए थे और खेत में काम देख रहे थे। पोस्टमार्टम में देरी पर परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया, जिसे डीएसपी के 24 घंटे में गिरफ्तारी...

Bihar Crime : बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना अंतर्गत घोंघी गांव का है, जहां बुधवार शाम बेखौफ बदमाशों ने रेलवे के एक कर्मचारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। 

छुट्टी पर गांव आए रेलकर्मी को बनाया निशाना 

मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे ग्रुप डी विभाग में कार्यरत थे। संतोष इन दिनों छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। घटना के समय वे अपने खेत में सरसों की फसल की कटाई की देखरेख कर रहे थे। इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। 

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम 

परिजनों और ग्रामीणों ने लहूलुहान स्थिति में संतोष को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन घाव गहरे होने के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे। 

यह भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने राजनीति से लिया संन्यास! बोले- वहां झूठ बोलना पड़ता है...

अस्पताल में हंगामा और सड़क जाम 

वारदात के बाद पुलिसिया कार्यशैली और पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। अस्पताल में 4 घंटे तक पोस्टमार्टम न होने से नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख डीएसपी शिवम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर हत्यारों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस भरोसे के बाद करीब 2 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। 

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर Video वायरल, थाने में हड़कंप...वर्दी को दागदार करने वाले दरोगा पर गिरी गाज

पुरानी रंजिश या जमीन विवाद? 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को हत्या का मुख्य केंद्र माना जा रहा है। हालांकि, अभी तक हत्या के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!