सनसनीखेज वारदात! घर के बाहर खड़े युवक को पेट में गोली मार भागे बदमाश, नृशंस हत्याकांड से दहल गया इलाका

Edited By Harman, Updated: 24 Feb, 2026 01:25 PM

jehanabad murder case man shot dead while standing near his home

Bihar Crime News : बिहार के जहानाबाद में अपराधियों ने घर के बाहर खड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Bihar Crime News : बिहार के जहानाबाद में अपराधियों ने घर के बाहर खड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पेट में गोली मार भागे बदमाश

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के नौरू गांव की है। मृतक की पहचान मिश्रबिगहा गांव निवासी शैलेश कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शैलेश अपने घर के पास खड़ा था, तभी बाइक सवार 4-5 की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे। एक अपराधी ने पास जाकर उससे बातचीत की और अचानक उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही शैलेश जमीन पर गिर पड़ा और अपराधी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक शैलेश कुमार खुद भी एक हिस्ट्रीशीटर था। उस पर हत्या, लूट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे और वह कई कांडों में पुलिस के लिए वांछित था। परस बीघा थानाध्यक्ष एसएन पांडेय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के पीछे पूर्व का कोई विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!