जिला परिषद सदस्य सुशीला देवी के पति को गुर्गों सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Nov, 2022 11:49 AM

zilla parishad member sushila devi s husband arrested by police

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला उदाकिशुनगंज अनुमंडल के शेखपुर चमन का है। इस सम्बन्ध में उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुशीला देवी का पति मनोज यादव अपने गुर्गों के साथ...

मधेपुराः बिहार के मधेपुरा जिले में पुलिस ने लोजपा नेता जिला परिषद सदस्य सुशीला देवी के पति को गुर्गों सहित गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद किया हैं।

गुर्गों के साथ क्षेत्र में फैला रहे थे दहशत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामला उदाकिशुनगंज अनुमंडल के शेखपुर चमन का है। इस सम्बन्ध में उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए एसपी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुशीला देवी का पति मनोज यादव अपने गुर्गों के साथ क्षेत्र में दहशत फैला रहे हैं। उनका निशाना मुख्य रूप से गरीब और कमजोर तबके के लोग बन रहे थे। साथ ही कहा कि लोगों की शिकायत पर मनोज यादव की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसने सफलतापूर्वक मनोज यादव को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने फायरिंग करते हुए भागने का किया प्रयास- एसपी
वहीं एसपी ने बताया कि जब मनोज यादव को पुलिस के आने की सूचना मिली तो वो गोली फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे आत्म समर्पण के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मनोज यादव अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उन पर पूर्व से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में उन्होंने गरीब महादलितों लोगों को गांव छोड़कर भागने पर मजबूर कर दिया था।

आरोपी किए गए गिरफ्तार
बता दें कि एसपी ने कहा कि मनोज यादव और उसके साथी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद हुई हैं। पुलिस इस मामले में उन्हें स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलाने का काम करेगी। मनोज यादव बीते विधानसभा चुनाव में आलमनगर विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!