दुमका में दर्दनाक हादसा: वाहन की चपेट में आने से BJP के 2 कार्यकर्ता की मौत

Edited By Nitika, Updated: 02 Dec, 2022 11:19 AM

2 bjp workers died after being hit by a vehicle

झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर कटनिया गांव के पास गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई।

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र में दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर कटनिया गांव के पास गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाजपा के 2 कार्यकर्ता गुरुवार की देर शाम दुमका से अपने घर सरैयाहाट की ओर जा रहे थे। इस बीच विपरीत दिशा में आकर अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भाजपा के सरैयाहाट प्रखंड के मंडल अध्यक्ष बलराय राय और पार्टी कार्यकर्ता दिगम्बर सिंह के रूप में हुई है।

वहीं हादसे के बाद जामा के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!