टावर वैगन और ट्रॉली में टक्कर में तीन रेल कर्मचारियों की मौत, 6 घायल
Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jan, 2022 01:25 PM

वहीं छह अन्य रेल कर्मी घायल हो गये जिनमें तीन की हालत गंभीर है। टोरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शाम लगभग चार बजकर बीस मिनट पर हुई इस रेल दुर्घटना में तीन रेल कर्मचारियों की मौत हो गयी।
लातेहारः झारखंड के लातेहार में मैक्लुस्कीगंज और निंद्रा स्टेशन के बीच मंगलवार शाम एक ही पटरी पर टावर वैगन (बिजली के तार की जांच करने वाला इंजन) और रेलवे लाइन की जांच करने वाली ट्रॉली में आमने सामने की टक्कर हो गयी। जिससे ट्राली सवार तीन रेल कर्मचारियों की मौत हो गयी।
वहीं छह अन्य रेल कर्मी घायल हो गये जिनमें तीन की हालत गंभीर है। टोरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शाम लगभग चार बजकर बीस मिनट पर हुई इस रेल दुर्घटना में तीन रेल कर्मचारियों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार एक ही पटरी पर टावर वैगन और रेलवे ट्रॉली आमने सामने आ गयीं और उनमें टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दो कर्मचारियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। दुर्घटना में छह अन्य रेलवे कर्मी घायल हो गये जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में घायल श्रवण ने बताया,‘‘ हम सभी लोग काम खत्म कर ट्रॉली में सवार होकर टोरी रेलवे स्टेशन लौट रहे थे जबकि टावर वैगन मैक्लुस्कीगंज की ओर जा रहा था। पोल संख्या 168/05 के समीप दोनों में सीधी टक्कर हो गयी जिससे ट्रॉली में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनमें से तीन की मौत हो गयी।'' रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Related Story

Hazaribagh के चरही मोड़ पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, दुकानों में घुसा; फल...

डिप्टी मेयर कौन...आज होगा फैसला, कुर्सी के लिए भाजपा-कांग्रेस में टक्कर

हंसडीहा–गोड्डा रेल लाइन पर सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिली 2 लाशें, ट्रेन से कटने की आशंका

Ranchi में रेस्टोरेंट कर्मचारी की हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़े गए सभी आरोपी

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह के तीन शूटर गिरफ्तार

जंगली हाथियों का आतंक : महिला समेत दो की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

झारखंड की इस जेल में महिला कैदी की संदिग्ध मौत, प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप

रामनवमी जुलूस बना हिंसा का कारण, एक व्यक्ति की मौत; इलाके में तनाव

झारखंड में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए 2 किशोर, दर्दनाक मौत

मातम में बदलीं खुशियां! ईद मनाने घर लौट रहे 2 युवकों को गिट्टी लदे हाईवा ने रौंदा, दर्दनाक मौत