झारखंड में भीषण सड़क हादसा: हजारीबाग की चरही घाटी में टेंट से लदा ट्रक पलटने से 5 की मौत, बिहार के रहने वालें हैं सभी मजदूर

Edited By Mamta Yadav, Updated: 26 Aug, 2024 03:16 AM

5 killed as truck loaded with tents overturns in hazaribagh s charhi valley

जिले के चरही थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बता दें की रांची पटना मुख्य मार्ग के चरही घाटी स्थित सड़क दुर्घटना में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

हजारीबाग: जिले के चरही थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम को भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बता दें की रांची पटना मुख्य मार्ग के चरही घाटी स्थित सड़क दुर्घटना में 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। सड़क दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। जिनको हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज हेतु लाया गया है।
PunjabKesari
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए लगाए गए टेंट को खोलकर मजदूर वापस टाटानगर लौट रहे थे। हजारीबाग का खतरनाक चरही घाटी स्थित टेंट से लदा ट्रक वाहन पलट गया जिसमे चार पहिया दो गाड़ियां भी टकराई हैं उनमें बैठे लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटना का कारण तीखी घाटी और ट्रक पर समान ओवरलोड होने के वजह से बताई जा रही है। घटना को लेकर घाटी क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल भी देखा गया।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची हजारीबाग पुलिस सहित लोग रेस्क्यू कार्य में जुटे रहे। हजारीबाग पुलिस शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस ले आई है एवं उनके परिजनों को खबर किया गया है। मरने वाले सभी लोग बिहार के मधुबनी जिला के रहने वाले हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!