गढ़वा: नही थम रहा झारखंड में हाथियों का कहर, बकरी चरा कर लौट रही महिला को कुचला, मौके पर मौत

Edited By Harman, Updated: 20 Jan, 2026 11:04 AM

in garhwa an elephant brutally trampled a woman

गढ़वा: झारखंड में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन लोगों की बेरहमी से जान ले रहे है। अब ताजा मामला गढ़वा से आया है जहां हाथी ने एक 60 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। इन घटनाओं ने लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है।

गढ़वा: झारखंड में हाथियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन लोगों की बेरहमी से जान ले रहे है। अब ताजा मामला गढ़वा से आया है जहां हाथी ने एक 60 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। इन घटनाओं ने लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है।

जंगल से बकरी चराकर लौट रही थी घर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चिनियां थाना क्षेत्र के अंर्तगत बेता पंचायत के सिदे गांव की है। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय महिला जीरवा देवी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जीरवा देवी देर शाम बकरी चरा कर घर लौट रही थी तभी रास्ते में हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने बेरहमी के साथ जीरवा देवी को पैरों के साथ रौंद -रौंद कर कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इधर सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम व हाथी दल रात भी मौके पर पहुंचे।  शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात चिनियां वन कार्यालय लाया गया। वहीं इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर और भय का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!