चतरा से 5 नक्सली गिरफ्तार, 2 अमेरिकी पिस्तौल सहित कई सामान बरामद

Edited By Nitika, Updated: 03 Mar, 2021 04:33 PM

5 naxalites arrested in jharkhand

झारखंड में चतरा पुलिस ने ठेकेदारों और कारोबारियों से ‘लेवी'' वसूलने वाले नक्सली संगठन टीएसपीसी के 3 व पीएलएफआई के 2 नक्सलियों को मंगलवार को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

चतराः झारखंड में चतरा पुलिस ने ठेकेदारों और कारोबारियों से ‘लेवी' वसूलने वाले नक्सली संगठन टीएसपीसी के 3 व पीएलएफआई के 2 नक्सलियों को मंगलवार को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

चतरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हंटरगंज थाना की पुलिस की टीम ने कोसमाही सागा पहाड़ी के पास से 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से 2 अमेरिकी पिस्तौल, पुलिस से लूटी गई एक रायफल, कई कारतूस, 3 मोटरसाइकिलें, 6 मोबाइल फोन, 16 सिमकार्ड व 3 हजार रुपए नकद बरामद किए गए।

वहीं पुलिस अधिकारही ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में विनोद यादव, बिपिन गंझू, पप्पू कुमार, प्रसाद गंझू, विजय गंझू शामिल हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!