Dussehra 2025: मोरहाबादी मैदान में 70 फीट के रावण के पुतले का होगा दहन, सोने की लंका जलाकर मनाया जाएगा विजय उत्सव

Edited By Harman, Updated: 30 Sep, 2025 03:31 PM

a 70 foot effigy of ravana will be burnt at morabadi ground ranchi

झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 2 अक्तूबर को भव्य दशहरा समारोह का आयोजन होगा और इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। इस बार कार्यक्रम में 70 फीट ऊँचा रावण, 65 फीट ऊँचा कुंभकर्ण और 60 फीट लंबा मेघनाद का पुतला धधकते हुए जलाया जाएगा। सबसे...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 2 अक्तूबर को भव्य दशहरा समारोह का आयोजन होगा और इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। इस बार कार्यक्रम में 70 फीट ऊँचा रावण, 65 फीट ऊँचा कुंभकर्ण और 60 फीट लंबा मेघनाद का पुतला धधकते हुए जलाया जाएगा। सबसे आकर्षक पलों में से एक होगा 30 गुणा 30 फीट में खासतौर से तैयार की गई सोने की लंका का दहन की जाएगी। इस आयोजन के लिए गया जिले से आए 21 कारीगरों की टीम ने पूरा एक महीना कठोर मेहनत की है। 

पुतलों के दहन के लिए आधुनिक रिमोट कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल

कारीगरों ने बताया कि बांस, कागज और कपड़े के बने पुतलों को इस बार वाटरप्रूफ बनाया गया है ताकि मौसम के प्रभाव से कोई नुकसान न हो। अधिकारियों ने बताया कि पुतलों के दहन के लिए आधुनिक रिमोट कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा, जो परंपरा और तकनीक का अनोखा मेल प्रस्तुत करेगा।  

आतिशबाजी कार्यक्रम होगा आकर्षण का केंद्र      

पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल ने आज बताया कि मोरहाबादी मैदान पर चार विशाल हनुमान की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से लाई गई जीवंत रामलीला झांकियां रामायण की कला और कहानियों को दर्शाएंगी। छह मिनट का रंगीन लेजर शो, तेज़ साउंड इफेक्ट्स और आतिशबाजी से भी कार्यक्रम को और भव्य बनाया जाएगा, जो दर्शकों के दिलों को छू जाएगा। रांची में दशहरा उत्सव का इतिहास 1948 से शुरू हुआ था, जब रांची कॉलेज परिसर में दस फीट ऊँचे रावण का ही निर्माण किया गया था। समय के साथ यह आयोजन बड़ा हुआ और 1960 से मोरहाबादी मैदान इसे स्थायी स्थल माना गया। पंजाबी हिंदू समाज ने इसे और भी भव्य स्वरूप दिया, जिसमें मेघनाद, कुंभकर्ण और सोने की लंका को शामिल किया गया। इस वर्ष करीब 20 लाख रुपये की लागत से यह समारोह आयोजित किया गया है। 

CM हेमंत करेंगे रावण दहन

पंजाबी हिंदू बिरादरी के अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं रावण का वध करेंगे, जबकि पूर्व मंत्री सीपी सिंह मेघनाद और सांसद संजय सेठ कुंभकर्ण का वध करेंगे। देश के प्रमुख शहरों कोलकाता और मुंबई की टीमों द्वारा आतिशबाजी होगी, जो पूरे समारोह को रोशन कर देगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!