गिरिडीह में बरपा आसमानी कहर: बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसी

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2024 09:15 AM

a woman died due to lightning during rain

झारखंड के गिरिडीह से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर डीह की है। मृतक महिला की पहचान उमा देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उमा देवी व एक अन्य महिला घर के पास बगीचे में खड़ी थी। इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी।  बारिश के साथ वज्रपात होने से उमा देवी पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने से  उमा देवी जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। वहीं दूसरी महिला भी इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गई।  

वहीं, इसके बाद परिजन एवं आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचकर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झुलसी महिला का भी प्राथमिक इलाज किया गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर प्रमुख आशा राज, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, बगोदर डीह के पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुनील स्वर्णकार, कौलेश्वर प्रसाद महतो आदि अस्पताल पहुंचे एवं घटना का जायजा लिया। साथ हीं पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। इधर घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!