इंस्टाग्राम पर की दोस्ती...आंख बंद कर किया भरोसा, फिर पति और 3 बच्चों को छोड़ आंध्र प्रदेश पहुंची महिला को मिला प्यार में बड़ा धोखा

Edited By Khushi, Updated: 12 Feb, 2026 11:28 AM

a woman made a friendship on instagram  blindly trusted him then left her hus

Ranchi News: सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच झारखंड के दुमका से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के कारण एक महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर आंध्र प्रदेश चली गई। पुलिस ने तकनीकी मदद से उसे खोजकर सुरक्षित वापस...

Ranchi News: सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच झारखंड के दुमका से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के कारण एक महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर आंध्र प्रदेश चली गई। पुलिस ने तकनीकी मदद से उसे खोजकर सुरक्षित वापस घर पहुंचा दिया।

दरअसल, यहां 30 वर्षीय एक महिला इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने खुद को अमीर और संपन्न बताया, जिससे प्रभावित होकर महिला उसके झांसे में आ गई। बाद में वह अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम पहुंच गई। महिला के लापता होने पर उसके पति ने 12 जनवरी को सरैयाहाट थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी काफी समय से इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से बात कर रही थी। इस बात को लेकर घर में कई बार विवाद भी हुआ था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी के आधार पर महिला की लोकेशन आंध्र प्रदेश में मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और महिला को सुरक्षित बरामद कर झारखंड वापस ले आई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मछलीपट्टनम पहुंचने के बाद महिला को पता चला कि जो युवक खुद को अमीर बता रहा था, वह वास्तव में दिहाड़ी मजदूर है। माता-पिता के समझाने पर महिला घर लौटने के लिए तैयार हो गई। उसके पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया है और अब परिवार दोबारा साथ रहने को तैयार है।

इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी की बातों या दावों पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए और हर जानकारी की सच्चाई जरूर जांचनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!