झारखंड के युवक ने किया सुसाइड, देहरादून में कर रहा था मेडिकल की पढ़ाई; इकलौता बेटा खो जाने से माता-पिता का बुरा हाल

Edited By Khushi, Updated: 08 Feb, 2026 06:09 PM

a young man from jharkhand committed suicide in dehradun where he was studying

Jharkhand News: सरायकेला जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक मेडिकल छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Jharkhand News: सरायकेला जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक मेडिकल छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था मृतक 
मामला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के लहाकोठी गांव का है। यहां एक मेडिकल छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रकाश महतो के रूप में हुई है। इस अचानक हुई घटना से परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश देहरादून में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और पांच दिन पहले ही घर लौटा था। परिजनों के मुताबिक, वह पूरी तरह सामान्य व्यवहार कर रहा था और किसी तरह की परेशानी के संकेत नहीं दिख रहे थे। प्रकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

मामले की जांच की जा रही है
बताया गया कि रात में काफी देर तक जब प्रकाश अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखने पर वह फंदे से लटका मिला। परिजन तुरंत उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!