Edited By Khushi, Updated: 03 Apr, 2023 10:51 AM

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक ज्वेलर्स शो रूम का उद्घाटन करने पहली बार झारखंड के जमशेदपुर में पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए काफी संख्या में उनके फैंस खड़े थे।
जमशेदपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक ज्वेलर्स शो रूम का उद्घाटन करने पहली बार झारखंड के जमशेदपुर में पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए काफी संख्या में उनके फैंस खड़े थे। शिल्पा ने भी अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें- हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव: दीपक प्रकाश
शिल्पा ने फैंस का अभिवादन किया स्वीकार
दरअसल, बीते रविवार को शिल्पा शेट्टी शहर के बिस्टुपुर में स्थित कल्याण ज्वेलर्स की ओपनिंग के लिए पहुंची थीं। यहां उनके फैन सुबह से धूप में खड़े होकर शिल्पा का इंतजार कर रहे थे। शिल्पा के पहुंचते ही फैन उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए। शिल्पा ने आते ही शोरूम के बाहर बने स्टेज से अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। शिल्पा ने स्टेज पर ‘चुराके दिल मेरा जमशेदपुर चला’ गाना भी गाया। शिल्पा ने कहा कि इस शहर में वह पहली बार आईं हैं। ये शहर काफी प्यारा शहर है और यहां के लोग मेरे दिल में बस गए हैं। शिल्पा ने कहा, "यहां के लोग सुपर से बहुत ऊपर हैं।”

ये भी पढ़ें- ये कैसी तेरी लीला भगवान... बेटी की डोली उठने के बाद निकली मां की अर्थी, गमगीन माहौल में पूरी की गई शादी की रस्में

शिल्पा ने फीता काटकर ज्वेलर्स शॉप का किया उद्घाटन
इसके बाद शिल्पा ने फीता काटकर ज्वेलर्स की शॉप का उद्घाटन किया और कहा कि शायद ही ऐसी कोई महिला हो जिसे सोना या हीरा पसंद न हो। लोगों के इसी पसंद को देखते हुए कल्याण ज्वैलर्स द्वारा जमशेदपुर में पहला शोरूम खोला गया है जहां बेहतर दर पर शुद्धता वाली ज्वेलरी शहर के लोग खरीद सकेंगे। करीब 1 घंटा रहने के बाद शिल्पा रांची के लिए प्रस्थान कर गईं और वहां से मुंबई के लिए रवाना हो गई। वहीं, शिल्पा के आने पर शहर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।