प्यार में धोखा खाए आशिक ने प्रेमिका की याद में खोल ली चाय की दुकान, नाम है 'बीरू बेवफा चाय वाला'

Edited By Khushi, Updated: 08 Dec, 2022 11:18 AM

betrayed in love the lover opened a tea shop in the memory

झारखंड के गोड्डा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां प्यार में धोखा खाए एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की याद में चाय की दुकान खोल ली।

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां प्यार में धोखा खाए एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की याद में चाय की दुकान खोल ली। दुकान का नाम भी बड़ा ही रोचक रखा- बीरू बेवफा चाय वाला। बिरू की दुकान चाय के स्वाद के साथ-साथ अपने नाम की वजह से भी पूरे इलाके में मशहूर हो गई है।
PunjabKesari
प्रेमिका की याद में खोली चाय की दुकान
दरअसल, जिले के पथरगामा क्षेत्र के रहने वाले बीरू को कक्षा 8 में किसी लड़की से प्यार हो गया था। 6 साल तक दोनों प्रेम के रिश्ते में बंधे रहे, लेकिन किसी कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। अब दोनों की शादी कहीं और हो चुकी है। बीरू की शादी होने के बावजूद भी वह प्रेमिका को भूल नहीं पाया है। प्रेमिका को चाय पसंद थी इसलिए उसने चाय की दुकान खोल ली।
PunjabKesari
धोखा खाए लोगों के लिए 6 रुपये में चाय
बिरू ने बताया कि लॉकडाउन का दौर था जब उनका ब्रेकअप हुआ था। घर पर मन नहीं लग रहा था। बाहर जाने की इच्छा हो रही थी, लेकिन ट्रेन और बस का परिचालन पूरी से बंद था। स्थिति सामान्य होने के बाद भी रोजगार मिलना आसान नहीं था। पूंजी भी ज्यादा नहीं थी फिर चाय की दुकान खोलने की योजना बनाई। आज दुकान बढ़िया चल रही है। उसने बताया कि यहां प्रेमी जोड़ों को 12 रुपये में व प्यार में धोखा खाए लोगों को 6 रुपये में चाय पिलाई जाती है।

प्रेमी जोड़ें भी चाय का उठाते हैं लुत्फ 
बिरू ने बताया कि दुकान की शुरुआत होते ही लोगों को यहां की चाय पसंद आने लगी थी। दुकान पर चाय पीने वालों में युवाओं की तादाद ज्यादा है। वहीं उम्रदराज लोग भी पहुंचते हैं। इनके अलावा प्रेम जोड़ें भी चाय का लुत्फ उठाने आते हैं। रोजाना करीब 200 प्याली चाय की बिक्री है। मिट्टी के बर्तन यानी कुल्लड़ में पड़ोसी जाने वाली चाय लोगों को खासा पसंद होती है। वहीं, दुकान पर चाय के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के बिस्कुट वह स्नेक्स की भी व्यवस्था है।

बीरू के हाथ की चाय होती है स्वादिष्ट
दुकान के ग्राहक अनीश भगत ने बताया कि उन्हें प्यार में धोखा मिला है और बिरू उन्हें 6 रुपये में चाय पिलाते हैं। बीरू के हाथ की बनी चाय स्वादिष्ट होती है। वह सुबह, दोपहर व शाम 3 समय यहां चाय पीने आते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!