धनबाद : बलियापुर में बड़ा हादसा, कार और बाइक की टक्कर....उड़े परखच्चे; मंजर देख सहमे लोग

Edited By Harman, Updated: 06 Jan, 2026 01:53 PM

car and bike collision in dhanbad baliapur one injured

धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया।

धनबाद: झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। वहीं इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार बलियापुर थाना क्षेत्र का है। घायल युवक की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय धीरज कुमार के रूप में हुई है जो कि एक लोन रिकवरी एजेंट है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और बाइक के परखच्चे उड़ गए। लोन रिकवरी एजेंट धीरज कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे में धीरज कुमार के पैर में फ्रैक्चर हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर हादसे की जानकारी मिलते ही बलियापुर थाना के एएसआई अनिल कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने  दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!