CM हेमंत ने CPI महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर जताया दुख, कहा- उनका जाना राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति

Edited By Khushi, Updated: 12 Sep, 2024 06:18 PM

cm hemant expressed grief over the demise of cpi general secretary

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीपीआई नेता सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी जी के निधन का समाचार सुनकर...

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीपीआई नेता सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव और वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ।

सीएम हेमंत ने आगे लिखा कि उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक कुशल राजनेता, विचारक और जनता के हितों के लिए समर्पित नेता थे। मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।


सीताराम येचुरी भारतीय वामपंथी राजनीति का एक प्रमुख चेहरा थे। सीताराम येचुरी का जन्म 12 अगस्त, 1952 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के तेलुगु ब्राह्मण परिवार में हुआ था। पिता एसएस येचुरी आंध्र प्रदेश परिवहन विभाग में इंजीनियर थे। मां कलपक्‍म येचुरी सरकारी कर्मचारी थीं। बता दें कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। निमोनिया की शिकायत होने के बाद उन्हें 19 अगस्त को AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया था। 25 दिन से उनका इलाज चल रहा था। वहीं, परिवार ने अस्पताल को CPI(M) नेता की बॉडी डोनेट की है। एम्स सूत्रों के मुताबिक फेफड़ों में संक्रमण और मल्टी ऑर्गन फेलियोर के चलते उनका निधन हुआ है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!