Jharkhand News: CM हेमंत सोरेन पहुंचे असम, आदिवासी महासभा में की शिरकत, कही ये बात

Edited By Khushi, Updated: 01 Feb, 2026 05:32 PM

cm hemant soren arrives in assam participates in tribal assembly and makes thi

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समय असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे तिनसुकिया में आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस समय असम के दौरे पर हैं। इस दौरान वे तिनसुकिया में आयोजित आदिवासी महासभा में शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद थे।

"आदिवासी भाई-बहनों और बुजुर्गों से मिलना गर्व की बात"
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के तिनसुकिया में ऑल आदिवासी स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ आसाम (AASAA) की ओर से आयोजित आदिवासी महासभा में शिरकत की। इस महासभा में आदिवासी समाज के छात्र, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि असम में अपने हजारों आदिवासी भाई-बहनों और बुजुर्गों से मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और सफल आयोजन के लिए AASAA और सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर झारखंड के सांसद विजय हांसदा, मंत्री चमरा लिंडा और विधायक एमटी राजा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। सभी नेताओं ने आदिवासी समाज के साथ संवाद बढ़ाने और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया। महासभा के दौरान आदिवासी समाज की एकता, पहचान और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए “जोहार” कहकर अपना संबोधन समाप्त किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!