झारखंड में कोरोना ने पसारे पैर...राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 166, रांची में सबसे अधिक मरीज
Edited By Khushi, Updated: 17 Apr, 2023 12:14 PM

झारखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। लगातार आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 नए मरीज सामने आए हैं।
रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। लगातार आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, कुल मिलाकर कोरोना के 166 संक्रमित मरीज हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- झारखंड में Congress की 'जय भारत सत्याग्रह यात्रा' हुई समाप्त, 30,000 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
ये भी पढ़ें- सुदेश कुमार महतो ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- झारखंड के आज और कल दोनों को बर्बाद कर रही है सरकार
रांची में कोरोना संक्रमण के 63 मरीज
बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 908 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 27 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची में हैं। रांची में कोरोना संक्रमण के 63 मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। दूसरे नंबर पर पूर्वी सिंहभूम जिला है, जिसमें मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिर देवघर, सरायकेला, कोडरमा में भी कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- नियोजन नीति को लेकर कल CM हाउस का घेराव करेंगे युवा, मुख्यमंत्री आवास के पास लागू रहेगी धारा 144
ये भी पढ़ें- झारखंड के 6 जिले का तापमान 40 के पार...हीट वेव को लेकर अलर्ट, मौसम विभाग ने बच्चों व बुर्जुगों को ध्यान रखने की दी सलाह
मास्क को किया गया अनिवार्य
वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को देख राज्य के कई स्थानों पर मास्क लगा कर रहने की सलाह दी गई है। अस्पतालों में प्रवेश से पहले मास्क को एक बार फिर अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य सरकार भी एक्टिव मोड में हैं। केंद्र सरकार ने भी राज्य को अलर्ट रहने और बेड की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया है। राज्य के कई अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया जा चुका है।
Related Story

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए Bokaro Steel Plant की बढ़ाई गई सुरक्षा, गेट पर भारी संख्या...

झारखंड के इस जिले में आवारा सांड बना काल, बुजुर्ग की ली जान; इलाके में फैली दहशत

MGM Hospital Accident: जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में मरने वालों की संख्या बढ़ी, इतने लोगों की जा चुकी...

रांची के बाजार में लगी आग, दम घुटने से 1 व्यक्ति की मौत

रांची Gun Point पर ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

स्पेन, स्वीडन के निवेशक झारखंड में निवेश के इच्छुक: अधिकारी

रांची में लड़की के साथ दरिंदगी, पहाड़ी इलाके में ले जा 3 युवकों ने किया गैंगरेप.....अब पुलिस ने...

Pahalgam Attack: रांची के इस परिवार का मौत तक पहुंचने का सिर्फ 10 मिनट का रह गया था फासला, सुनाई...

रांची और जमशेदपुर में बनेगा अंतरराज्यीय बस अड्डा, 331 करोड़ की लागत से होगा तैयार

राजधानी रांची में आज NEET परीक्षा, केन्द्रों पर 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू