गढ़वा: पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक स्वदेश चोपड़ा की याद में आज लगेगा फ्री हेल्थ कैंप

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Jul, 2025 07:16 AM

free health camp in memory of swadesh chopra

पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक स्वदेश चोपड़ा की याद में 7 जुलाई सोमवार (आज) को सदर अस्पताल, गढ़वा के सामने चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।

गढ़वा : पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक स्वदेश चोपड़ा की याद में 7 जुलाई सोमवार (आज) को सदर अस्पताल, गढ़वा के सामने चौधरी जेनरल हॉस्पिटल में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डाक्टरों के द्वारा निशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया जायेगा। साथ ही इस शिविर में चौधरी जेनरल हॉस्पिटल कर द्वारा मरीजों को दवा व जाँच में 50% तक छूट दी जाएगी। हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ कुलदेव चौधरी ने बताया की इस कैंप में मौसम के बदलते हुए सभी सामान्य बीमारी की निःशुल्क परामर्श दी जाएगी। 

इस कैंप में दंत चिकित्सत्क, जेनरल फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम उपलब्ध रहेंगी। मेडिकल कैंप में मुख्य रूप से चौधरी जेनरल हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ कुलदेव चौधरी और हॉस्पिटल के निदेशक डॉ जुली कुमारी सहित उनके मेडिकल स्टाफ इस कैंप में रहेंगे। कैंप की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से की जायेगी। अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी चिकित्सीय परामर्श के लिए पुराना रिपोर्ट भी जरूर लाएं और उचित परामर्श पाएं। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!