होली पर घर जाने की टेंशन अब होगी खत्म! सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्रीय रेल मंत्री से की 12 रूटों पर ट्रेनें चलाने की मांग

Edited By Harman, Updated: 05 Feb, 2026 01:56 PM

holi special trains demand jharkhand deepak prakash

होली के त्योहार पर घर जाने वाले झारखंड के प्रवासियों और यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र...

रांची: होली के त्योहार पर घर जाने वाले झारखंड के प्रवासियों और यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों से देश के 12 प्रमुख रूटों पर 'होली स्पेशल' ट्रेनें चलाने का आग्रह किया है।

सांस्कृतिक मिलन के लिए सुगम यात्रा जरूरी: दीपक प्रकाश

सांसद दीपक प्रकाश ने रेल मंत्री को भेजे अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया कि होली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक मिलन का उत्सव है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाखों लोग रोजी-रोटी और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं। त्योहार के समय ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती। आम जनता की इस पीड़ा को दूर करना हमारी प्राथमिकता है। विशेष ट्रेनों के चलने से न केवल यात्रा सुरक्षित होगी, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

इन 12 प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव

सांसद ने विशेष रूप से जिन शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव दिया है, उनमें उत्तर भारत में आरा, गोरखपुर, जयनगर, नई दिल्ली, जम्मू तवी, पश्चिम व मध्य भारत में सूरत, भोपाल, जोधपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई), दक्षिण भारत में हैदराबाद, दुर्ग एवं अल्लेप्पी शामिल है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!