झारखंड में हाथियों के कहर से उजड़ा एक परिवार, एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डाला

Edited By Harman, Updated: 06 Jan, 2026 10:55 AM

in jharkhand elephants trampled a man and his two children to death

घटना सोमवार रात गोइलकेरा ब्लॉक में हुई, जहां जंगल के अंदर एक झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी नंदराम ने बताया कि देर रात हाथी ने झोपड़ी पर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उसकी एक...

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गोइलकेरा ब्लॉक में हुई, जहां जंगल के अंदर एक झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी नंदराम ने बताया कि देर रात हाथी ने झोपड़ी पर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उसकी एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

उन्होंने बताया कि घायल बच्ची को पहले गोइलकेरा में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए राउरकेला के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान कुंद्रा बहांडा, कोदामा बहांडा और सामू बहांडा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की मां सुरक्षित बच गई। पिछले दो हफ्तों में जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की जान जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!