Aaj ka Mausam: झारखंड में ठंड का'बर्फीला टॉर्चर', ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील, खूंटी में पारा 2.1 डिग्री.... लोग बेहाल

Edited By Harman, Updated: 08 Jan, 2026 09:36 AM

jharkhand aaj ka mausam imd cold wave alert

Jharkhand Aaj ka Mausam: झारखंड में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम केंद्र ने बताया है कि कड़ाके की ठंड के बीच 8 जनवरी से राज्य के कई इलाकों में...

Jharkhand Aaj ka Mausam: झारखंड में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। मौसम केंद्र ने बताया है कि कड़ाके की ठंड के बीच 8 जनवरी से राज्य के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। यह स्थिति 10 जनवरी तक बनी रह सकती है। प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर का अलर्ट जारी है।

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार राज्य में सबसे कम तापमान खूंटी में 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यहां जबरदस्त शीतलहर चल रही है। हालात ऐसे रहे कि खूंटी जिले के मुरहू क्षेत्र में ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं। घास और वाहनों पर बर्फ की पतली परत जमी हुई दिखाई दी। दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन हवा में नमी बनी हुई है।        

अस्पतालों में ठंड से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ी

खूंटी, रांची, बोकारो, चाईबासा, डाल्टनगंज और लोहरदगा सहित कई जिलों में शीतलहर चलने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। ठंड बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में ठंड से प्रभावित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र ने ठंड से बचाव को लेकर अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के लिये गर्म कपड़े पहनने और अन्य आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!