Jharkhand Weather: अब झारखंड में ठंड करेगी तांडव! गिरेगा तापमान, सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन; जानें मौसम का हाल

Edited By Harman, Updated: 07 Nov, 2025 10:17 AM

jharkhand weather now the cold will wreak havoc in jharkhand

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। झारखंड में ठंड ने बढ़ना शुरू कर दिया है। सुबह के साथ-साथ शाम के समय कंपकंपी लाने वाली ठंडी हवा ने मौसम को और अधिक सर्द बना दिया है। अगले 2-3 दिनों में पूरे...

Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। झारखंड में ठंड ने बढ़ना शुरू कर दिया है। सुबह के साथ-साथ शाम के समय कंपकंपी लाने वाली ठंडी हवा ने मौसम को और अधिक सर्द बना दिया है। राजधानी रांची में जैसे-जैसे शाम ढलती है, लोग स्वेटर, जैकेट और अन्य ऊनी कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद शाम की ठंडी हवा ठंड का एहसास कराती है, जिससे लोगों को बाहर निकलने में ठंड का सामना करना पड़ रहा है।       

आने वाले दिनों में तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य का तापमान गिरावट की ओर रहेगा, जिसमें रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान 28 डिग्री से नीचे तक दर्ज हो सकता है। यह ठंड सभी जिलों में महसूस की जाएगी। मौसम केंद्र ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में सुबह सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा, जिससे वाहनों की आवाजाही थोड़ी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने झारखंड के लोग आगामी दिनों में ठंड के लिए तैयार रहने और स्वयं का विशेष ख्याल रखने के के लिए चेतावनी दी। पिछले 24 घंटों में झारखंड में कहीं बारिश नहीं हुई है। यहां मौसम साफ और शुष्क बना रहा। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!