Edited By Harman, Updated: 17 May, 2025 11:00 AM

झारखंड में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नई अपडेट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं इस संबंधी प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया...
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नई अपडेट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। वहीं इस संबंधी प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मेदिनीनगर रहा सबसे गर्म
बता दें कि बीते शुक्रवार को राज्य में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। रांची का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस (Maximum Temperature) दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में राज्य के गोड्डा, पाकुड़, दुमका, सिमडेगा, गुमला, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली।
18 मई को रांची सहित 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 18 मई को रांची सहित 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वज्रपात (Lightning Alert) और 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार है। वहीं इस दौरान प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे है। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा जा रहा है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।