JMM-कांग्रेस गठबंधन चुनाव परिणाम के बाद झारखंड में अराजकता फैला रहा: रवींद्र राय

Edited By Khushi, Updated: 27 Nov, 2024 11:39 AM

jmm congress alliance spreading anarchy in jharkhand after election

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीते मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पर विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उसके कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से हमला कर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीते मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस पर विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद उसके कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से हमला कर राज्य में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।

प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने भाजपा के लिए काम किया या विधानसभा चुनाव में पार्टी को वोट दिया, उन्हें निशाना बनाया गया और यहां तक ​​कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी ‘नहीं बख्शा गया।' राय ने यहां पत्रकार वार्ता में दावा किया, ‘‘कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में अल्पसंख्यक समुदाय के एक वर्ग ने चुनाव के दौरान भाजपा के लिए काम किया था। अब उन्हें निशाना बनाया जा रहा है और उनके घरों पर पथराव किया जा रहा है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि पाकुड़, राजमहल और राज्य के अन्य हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों पर हमला किया गया। राय ने दावा किया, ‘‘बहरागोड़ा और चाकुलिया में सत्ताधारी गठबंधन के कार्यकर्ता अराजकता फैला रहे हैं। झामुमो-कांग्रेस गठबंधन को झारखंड को बंगाल बनाने की गलती नहीं करनी चाहिए। हमारे नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है।''

राय ने कहा कि उनकी पार्टी ने झारखंड के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से चुनाव बाद की हिंसा की घटनाओं का संज्ञान लेने और अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है। इस बीच, प्रदेश भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र में एक पार्टी समर्थक के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिसके घर पर कथित तौर पर पथराव किया गया था। मरांडी ने आरोप लगाया, ‘‘हम आज संविधान दिवस मना रहे हैं। भारतीय संविधान लोकतंत्र का सुरक्षा कवच है, लेकिन झामुमो और कांग्रेस अहंकारी हैं। वे लोकतंत्र पर हमला कर रही हैं।'' हालांकि, झामुमो और कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों से इनकार किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!