"झारखंड में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट जल्द", डॉ. अंसारी बोले- मरीजों को दिया जाएगा विशेष पैकेज

Edited By Khushi, Updated: 13 Feb, 2026 10:37 AM

liver and kidney transplants coming soon in jharkhand dr ansari said speci

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में किडनी एवं लिवर प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) कराने वाले मरीजों को विशेष पैकेज प्रदान किया जाएगा। डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य...

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में किडनी एवं लिवर प्रत्यारोपण (ट्रांसप्लांट) कराने वाले मरीजों को विशेष पैकेज प्रदान किया जाएगा। डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात कार्य किया जा रहा है और इस प्रयास में विपक्ष से भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा है।

"स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा"
डॉ. अंसारी ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मजीद आलम को राज्य की धरोहर बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं उन्हें शल्य चिकित्सा (सर्जरी) की बारीकियाँ सिखाईं। रांची में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुद्दढ़ करने की दिशा में एम.एस. मेमोरियल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आलम हॉस्पिटल यूनिट) का उद्घाटन किया गया, जो आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह अस्पताल अत्याधुनिक तकनीक, ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेवाएं, स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी), प्लास्टिक सर्जरी तथा हाई-टेक पैथोलॉजी लैब सहित बहु-विशेषता चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। डॉ. अंसारी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। रिम्स-2 परियोजना का विरोध और आपातकालीन सेवाओं को सुद्दढ़ करने हेतु प्रस्तावित अवसंरचना विकास (जैसे लिफ्ट स्थापना) में अवरोध राज्य के विकास के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं जनता के उपचार और सुविधा के लिए हैं, न कि किसी निजी लाभ के लिए। कांके विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिल रही है और रिम्स-2 राज्य की आवश्यकता है।

"अस्पताल में भविष्य में किडनी एवं लिवर ट्रांसप्लांट सेवाएं भी शुरू की जाएंगी"
अस्पताल के सीईओ डॉ. मजीद आलम ने बताया कि 10 बेड जरूरतमंद मरीजों के लिए चैरिटी आधार पर आरक्षित रहेंगे। यहां बैरियाट्रिक सर्जरी, उन्नत लैप्रोस्कोपिक एवं हिस्टेरोस्कोपिक प्रक्रियाएं, माइक्रोस्कोपिक एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी, उन्नत यूरोलॉजिकल सर्जरी, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, उच्च जोखिम गर्भावस्था प्रबंधन, कैंसर स्क्रीनिंग एवं सर्जरी जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में भविष्य में किडनी एवं लिवर ट्रांसप्लांट सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर यूरोलॉजिस्ट डॉ. तनवीर आलम, न्यूरोसर्जन डॉ. एस.एम.क्यू. ज़मान, रोबोटिक एवं बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहम्मद उमर, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. समरीना तथा मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. तरन्नुम सहित अन्य विशेषज्ञ उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य की जनता के समग्र स्वास्थ्य और उपचार की सुविधा सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है और इसी दिशा में 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!