गिरिडीह में दर्दनाक हादसा: धार्मिक झंडा लगाने के दौरान 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Aug, 2026 12:26 PM

man dies of electrocution after coming into contact with high voltage wire

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। महतो ने बताया कि घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति दिनभर के लिए बंद कर दी गई है।

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को हाई-वोल्टेज ओवरहेड तार की चपेट में आने के बाद 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना पहाड़ीदीह गांव में उस समय हुई, जब मिलाद-उन-नबी के मौके पर युवक अपने घर की छत पर एक धार्मिक झंडा लगा रहा था। मृतक की पहचान सब्बीर अंसारी के रूप में हुई है। मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया, "झंडा लगाते समय वह हाई-वोल्टेज ओवरहेड तार के संपर्क में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" 

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। महतो ने बताया कि घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति दिनभर के लिए बंद कर दी गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!